भजन

शिव त्रिपुरारी मेरे भोले भंडारी

सारे भक्तों के प्यारे है,

शिव त्रिपुरारी मेरे भोले भंडारी,

नाम दुनिया पुकारे है,

शिव त्रिपुरारी मेरे भोले भंडारी।।

जो प्रेम से इनके गुणगान गाए,

भोले दयालु है करुणा लुटाए,

देते हरदम सहारे है,

शिव त्रिपुरारी मेरे भोले भंडारी।।

शिव को मनाने

आता है सावन,

जो बेल पाती चढ़ाए ‘निरंजन’,

कष्ट सबके उतारे है,

शिव त्रिपुरारी मेरे भोले भंडारी।।

सारे भक्तों के प्यारे है,

शिव त्रिपुरारी मेरे भोले भंडारी,

नाम दुनिया पुकारे है,

शिव त्रिपुरारी मेरे भोले भंडारी।।

गायक / कम्पोज़र – उदय लकी सोनी।

9131843199

गीतकार् – निरंजन सेन।