भजन

शिव जी की सवारी आई भोले की सवारी

शिव जी की सवारी आई,

भोले की सवारी,

निकली उज्जैन नगरीया,

मेरे बाबा की सवारी,

निकली सुन्दर नगरिया,

शिव जी की सवारी।।

नाचो गाओ सब मिल,

धूम मचाओ,

हर हर महादेव,

नारा लगाओ,

हो देखा सोने सी मुरतिया,

शिवजी की सवारी।।

सर्वेश्वर महादेव आये,

नंदी पे सवारी,

दरस दिखाने आये,

शिव सुखकारी,

हो देखो मोहनी मुरतिया,

शिव जी की सवारी।।

ब्रह्मा जी वेद गाये,

नारद जी की वीणा बोले,

नरसी केदारा गाये,

मीरा का एकतारा बोले,

हो बाजी श्याम की मुरलिया,

शिव जी की सवारी।।

शिव जी की सवारी आई,

भोले की सवारी,

निकली उज्जैन नगरीया,

मेरे बाबा की सवारी,

निकली सुन्दर नगरिया,

शिव जी की सवारी।।

Singer – Osman Mir

Upload By – Musical boy Ram

8962704042