भजन

सुना है मेरा घर द्वार भोले घर मेरे आजा एक बार तू

सुना है मेरा घर द्वार,

भोले घर मेरे

आजा,

एक बार तू,

सुना है मेरा घर द्वार।।

तर्ज – तुझको पुकारे मेरा।

तुझको सुनानी,

तुझको बतानी मैंने,

दिल की कहानी,

रोते रोते सुख गया है,

बाबा आँखों से पानी,

भर दे मेरे भी भंडार,

भर दे मेरे भी भंडार,

भोले घर मेरे आजा,

एक बार तू,

सुना है मेरा घर द्वार।।

तुझको भजु मैं,

शाम सवेरे बनके तेरा दीवाना,

मुझको भी दे दे,

भोले बाबा खुशियों का खजाना,

मिल जाए मुझको भी करार,

मिल जाए मुझको भी करार,

भोले घर मेरे आजा,

एक बार तू,

सुना है मेरा घर द्वार।।

राह में पलके मैंने बिछाई,

भोले बाबा तेरी,

आ भी जा तू दूर ये कर दे,

रात अँधेरी,

किस्मत को मेरी दे सवार,

किस्मत को मेरी दे सवार,

भोले घर मेरे आजा,

एक बार तू,

सुना है मेरा घर द्वार।।

तू जो ना आया हे शिव शंकर,

मैं ना जिन्दा रहूँगा,

मर भी गया तो हे शिव शम्भु,

तुझसे मैं ये कहूँगा,

माटी को ही ले तू निहार,

माटी को ही ले तू निहार,

मुझको मुक्ति का दे दे संसार तू,

सुना है मेरा घर द्वार।।

सुना है मेरा घर द्वार,

भोले घर मेरे आजा,

एक बार तू,

सुना है मेरा घर द्वार।।