भजन

मैं तो तेरा बालक भोले तू मेरा संसार है

मैं तो तेरा बालक भोले,

तू मेरा संसार है,

तेरे सिवा ना कोई अपना,

तू ही पालनहार है,

भोले महादेवा,

भोले महादेवा।।

सावन की रिमझिम में बाबा,

तेरी याद सताती है,

तन पे गिरती बून्द बून्द भी,

तेरा नाम सुनाती है,

मधुरम को तेरे चरणों से,

मिलता हर आराम है,

तेरे सिवा ना कोई अपना,

तू ही पालनहार है,

भोले महादेवा,

भोले महादेवा।।

मै ना समझू जग कि बाते,

तू मेरा रखवाला है,

मेरे दिल कि हर धड़कन पे,

तेरा ही उजियाला है,

जैसे पिता सम्हाले सुत को,

वैसा तेरा प्यार है,

तेरे सिवा ना कोई अपना,

तू ही पालनहार है,

भोले महादेवा,

भोले महादेवा।।

रूठू तो भी प्यार घटे ना,

ऐसी तेरी रीती है,

मेरे दोष भुला कर बाबा,

तूने बस करुणा ही दी है,

तेरा बेटा बनकर जीना,

ये मुझको दरकार है,

तेरे सिवा ना कोई अपना,

तू ही पालनहार है,

भोले महादेवा,

भोले महादेवा।।

जब भी ठोकर खाकर रोया,

तूने मुझको थाम लिया,

सुनी राहो में चलकर भी,

तेरे प्रेम का धाम मिला,

मेरे हर आंसू से पहले,

तुझको उसका ज्ञान है,

तेरे सिवा ना कोई अपना,

तू ही पालनहार है,

भोले महादेवा,

भोले महादेवा।।

मैं तो तेरा बालक भोले,

तू मेरा संसार है,

तेरे सिवा ना कोई अपना,

तू ही पालनहार है,

भोले महादेवा,

भोले महादेवा।।