भजन

मांगना है तो भोले से मांगो

मांगना है तो भोले से मांगो,

शिव के भंडार में क्या कमी है,

शिव के जैसा ना दूजा है दानी,

सारी दुनिया में चर्चा यही है,

माँगना हैं तो भोले से माँगो,

शिव के भंडार में क्या कमी है।bd।

देखे – माँगा है भोलेनाथ से।

जो भी आता है शिवजी के द्वारे,

झोली फैलाए शिव को पुकारे,

भोले बाबा है अंतर्यामी,

बिन मांगे ही झोली भरी है,

माँगना हैं तो भोले से माँगो,

शिव के भंडार में क्या कमी है।bd।

शिव ने लाखों की बिगड़ी बना दी,

टूटी नैया भवर से तिरा दी,

तीनों लोको के स्वामी है शंभू,

जिनके दम से ये दुनिया खड़ी है,

माँगना हैं तो भोले से माँगो,

शिव के भंडार में क्या कमी है।bd।

चाहे अपना हो चाहे बेगाना,

जिसे देखो वो शिव का दीवाना,

जिस पे भोले ने कृपा करी है,

उसके घर में खुशी ही खुशी है,

माँगना हैं तो भोले से माँगो,

शिव के भंडार में क्या कमी है।bd।

मांगना है तो भोले से मांगो,

शिव के भंडार में क्या कमी है,

शिव के जैसा ना दूजा है दानी,

सारी दुनिया में चर्चा यही है,

माँगना हैं तो भोले से माँगो,

शिव के भंडार में क्या कमी है।bd।

Singer – Devi Hemlata Shastri Ji