भजन

आज हमारे घर आना मेरे भोले भंडारी

आज हमारे घर आना,

मेरे भोले भंडारी,

भोले भंडारी मेरे,

भोले भंडारी,

आज हमारें घर आना,

मेरे भोले भंडारी।।

गोदी में गणपति संग में गौरा,

गोदी में गणपति संग में गौरा,

नंदी पे चढ़कर आना,

मेरे भोले भंडारी,

आज हमारें घर आना,

मेरे भोले भंडारी।।

माथे पे चंदा और जटा में गंगा,

माथे पे चंदा और जटा में गंगा,

डमरू बजाते आना,

मेरे भोले भंडारी,

आज हमारें घर आना,

मेरे भोले भंडारी।।

अंग विभूति और हाथ कमंडल,

अंग विभूति और हाथ कमंडल,

अलख जगाते आना,

मेरे भोले भंडारी,

आज हमारें घर आना,

मेरे भोले भंडारी।।

नीलकंठ बाघंबर धारी,

नीलकंठ बाघंबर धारी,

मृग छाला पहने आना,

मेरे भोले भंडारी,

आज हमारें घर आना,

मेरे भोले भंडारी।।

सारा जगत है तुमने तारा,

सारा जगत है तुमने तारा,

अब है हमारी बारी,

मेरे भोले भंडारी,

आज हमारें घर आना,

मेरे भोले भंडारी।।

आज हमारे घर आना,

मेरे भोले भंडारी,

भोले भंडारी मेरे,

भोले भंडारी,

आज हमारें घर आना,

मेरे भोले भंडारी।।