भजन

आज भोलेनाथ की शादी है शिवरात्रि भजन

आज भोलेनाथ की शादी है,

आज भोलेनाथ की शादी हैं,

नाथ की शादी है,

मेरे बैद्यनाथ की शादी है,

नाचे कांवरिया शिवरात्रि में,

आई बाराती है,

आज भोलेनाथ की शादी हैं,

आज भोलेनाथ की शादी हैं।।

तर्ज – आज मेरे यार की।

दूल्हे राजा है निराला,

गले में नाग माला,

जटा से बहती गंगा,

तन पे सोहे मृगछाला,

अंग में भस्म लगाए,

कर में त्रिशूल उठाए,

माथे पे चंदा सोहे,

हाथ में डमरू सजाए,

हो ओ शिवशंकर की बैल सवारी,

मन को लुभाती है,

आज भोलेनाथ की शादी हैं,

आज भोलेनाथ की शादी हैं।।

ब्रम्हा विष्णु है आए,

संग देवों को लाए,

स्वर्ग धरती पे आया,

भक्त गण झूमे गाए,

सांप बिच्छू भी आए,

नाच बेताल दिखाए,

भोले की लीला न्यारी,

भुत प्रेतों को लाए,

हो ओ शिव के बाराती,

अजब अनोखे घोड़े हाथी है,

आज भोलेनाथ की शादी हैं,

आज भोलेनाथ की शादी हैं।।

गौरी मैया है दुल्हनिया,

सजी देवघर की गलियां,

बाजे ढोल मजीरा बाबा धाम में,

बोलो बम बम, बोलो बम बम,

हाथ वरमाला लेके,

गौरी मैया शर्माए,

माला भोले बाबा के,

गले में डाल के,

हो ओ पुष्प की वर्षा होने लगी,

जग खुशियां मनाती है,

Bhajan Diary Lyrics,

आज भोलेनाथ की शादी हैं,

आज भोलेनाथ की शादी हैं।।

आज भोलेनाथ की शादी है,

आज भोलेनाथ की शादी हैं,

नाथ की शादी है,

मेरे बैद्यनाथ की शादी है,

नाचे कांवरिया शिवरात्रि में,

आई बाराती है,

आज भोलेनाथ की शादी हैं,

आज भोलेनाथ की शादी हैं।।

सुचना – शिवरात्रि के सभी भजन लिरिक्स,

आप एक साथ

यहाँ ⇒

देख सकते है।