भजन

उज्जैन से खाटू नगरी आए भोलेनाथ जी

उज्जैन से खाटू नगरी,

आए भोलेनाथ जी,

मिलवाने ये तो म्हारे,

बाबा श्याम से,

करने थोड़ी बात से,

आए उज्जैन के महाकाल जी,

उज्जैन से खाटु नगरी,

आए भोलेनाथ जी।।

तर्ज – खम्मा खम्मा हो रामा।

हाथ त्रिशूल गले सर्पों की माला,

आया भूत बाराती,

नंदी नाचे संगी नाचे,

नाचे है महाकाल जी,

लेकर के पूरी टोली भोलेनाथ जी,

ओ बाबा भोलेनाथ जी,

आए उज्जैन के महाकाल जी,

उज्जैन से खाटु नगरी,

आए भोलेनाथ जी।।

ब्रम्हा आए विष्णु आए,

संग में मेरे राम जी,

देख सवारी घबरा जाए,

ऐसे है महाकाल जी,

नंदी पर चढ़कर आए भोलेनाथ जी,

ओ बाबा भोलेनाथ जी,

आए उज्जैन के महाकाल जी,

उज्जैन से खाटु नगरी,

आए भोलेनाथ जी।।

श्याम धणी ने पता चला है,

आ रहे महाकाल जी,

ना ही अब तो चैन पड़े है,

ना ही करे श्रृंगार जी,

नीले को लेने भेजे तोरण द्वार जी,

ओ बाबा तोरण द्वार जी,

आए उज्जैन के महाकाल जी,

उज्जैन से खाटु नगरी,

आए भोलेनाथ जी।।

तोरण द्वार पे पहुंच गए हैं,

आ गए महाकाल जी,

ढोल नगाड़ा बजाड़ा वाले,

इंद्र करे बरसात जी,

‘मयूरी’ भी पहुंची देखो,

‘अमन’ भी पहुंचा देखो खाटू धाम जी,

ओ बाबा खाटू धाम जी,

आए उज्जैन के महाकाल जी,

उज्जैन से खाटु नगरी,

आए भोलेनाथ जी।।

उज्जैन से खाटू नगरी,

आए भोलेनाथ जी,

मिलवाने ये तो म्हारे,

बाबा श्याम से,

करने थोड़ी बात से,

आए उज्जैन के महाकाल जी,

उज्जैन से खाटु नगरी,

आए भोलेनाथ जी।।

Singer – Mayuri Vidyarthi