भजन

तेरे श्री चरणों से ओ नाता जोड़ लेंगे हम भजन

तेरे श्री चरणों से,

ओ नाता जोड़ लेंगे हम,

तेरे स्वागत में दरवाजा,

ये दिल का खोल देंगे हम,

तेरे श्री चरणो से,

ओ नाता जोड़ लेंगे हम।।

तर्ज – अगर तुम मिल जाओ।

बड़े ही प्यार से हमने,

तुम्हारा दर सजाया है,

तेरे आने की खुशियो में,

तेरा कीर्तन कराया है,

तेरे भजनों में मिशरी सी,

ओ बाबा घोल देंगे हम,

तेरे श्री चरणो से,

ओ नाता जोड़ लेंगे हम।।

तेरी प्यारी सी मूरत को,

ओ बाबा हम भी देखेंगे,

तेरे मन पावन चरणों से,

लिपट कर हम भी देखेंगे,

छुपी है दिल में जो बाते,

वो तुमसे बोल देंगे हम,

तेरे श्री चरणो से,

ओ नाता जोड़ लेंगे हम।।

तेरे इस ‘हर्ष’ की आशा,

ओ बाबा तोड़ ना देना,

बड़ी उम्मीद लाया हूँ,

ये वापस मोड़ ना देना,

तू आजा प्यार का तोहफा,

बड़ा अनमोल देंगे हम,

तेरे श्री चरणो से,

ओ नाता जोड़ लेंगे हम।।

तेरे श्री चरणों से,

ओ नाता जोड़ लेंगे हम,

तेरे स्वागत में दरवाजा,

ये दिल का खोल देंगे हम,

तेरे श्री चरणो से,

ओ नाता जोड़ लेंगे हम।।

Singer – Arvind Kumar Pandey