भजन

दर्शन को हम तरसे ओ भोले तेरे

दर्शन को हम तरसे,

ओ भोले तेरे,

दर्शन को हम तरसें,

ओ भोले तेरे।।

तेरे द्वार दीप जलाते,

आये कई युग से,

भक्ति भाव स्वीकारो मेरे,

एक विनय तुमसे,

दर्शन को हम तरसें,

ओ भोले तेरे।।

मांगे न हम हीरे मोती,

शिव शंकर तुझसे,

मांग रहे है किरपा तेरी,

प्रभु कई जनमन से,

दर्शन को हम तरसें,

ओ भोले तेरे।।

चांद सितारे ये कैलाशी,

मांगे न तुझसे,

‘राजेंद्र’ को ऐसा वर दे,

तू हिरदय बीच बसे,

दर्शन को हम तरसें,

ओ भोले तेरे।।

दर्शन को हम तरसे,

ओ भोले तेरे,

दर्शन को हम तरसें,

ओ भोले तेरे।।

गीतकार/गायक – राजेन्द्र प्रसाद सोनी।

मो – 8839262340