भजन

तेरे जैसा कोई नहीं है दीनन को हितकारी भोले भण्डारी

ॐ नमः शिवाय,

ॐ नमः शिवाय,

तेरे जैसा कोई नहीं है,

दीनन को हितकारी,

भोले भण्डारी मेरे भोले भण्डारी,

भोले भण्डारी मेरे भोले भण्डारी।।

तुम समान दाता नहीं कोई,

जग में देत दिखाई,

दान दइ लंका रावण को,

पार्वती पछताई,

आप पवनसूत रूप बनाकर,

लंका सारी जारी,

भोले भण्डारी मेरे भोले भण्डारी,

भोले भण्डारी मेरे भोले भण्डारी।।

निशदिन भांग घुटे कुटिया,

माँ घोटत घोटत हारी,

आपको मंगल है जंगल में,

सबको दुनियादारी,

भांग संग सिर गंग चढ़ावे,

होत मगन त्रिपुरारी,

भोले भण्डारी मेरे भोले भण्डारी,

भोले भण्डारी मेरे भोले भण्डारी।।

आप को नाप सको ना कोई,

हार हार जन भाजे,

देवकली है नाम परयो प्रभु,

यमुना पुलिन विराजे,

जन ‘अंकुश’ की लाज रखैया,

दीनन के हितकारी,

भोले भण्डारी मेरे भोले भण्डारी,

भोले भण्डारी मेरे भोले भण्डारी।।

ॐ नमः शिवाय,

ॐ नमः शिवाय,

तेरे जैसा कोई नहीं है,

दीनन को हितकारी,

भोले भण्डारी मेरे भोले भण्डारी,

भोले भण्डारी मेरे भोले भण्डारी।।

Singer& Writer – Ankush Ji Maharaj