भजन

सुबह सुबह ले शिव का नाम गुलशन कुमार भजन

सुबह सुबह ले शिव का नाम,

कर ले बन्दे यह शुभ काम,

सुबह सुबह लें शिव का नाम,

शिव आयेंगे तेरे काम।।

ॐ नमः शिवाय

, ॐ नमः शिवाय

खुद को राख लपेटे फिरते,

औरो को देते धन धाम,

देवो के हित विष पी डाला,

नील कंठ को कोटि प्रणाम,

नील कंठ को कोटि प्रणाम,

सुबह-सुबह लें शिव का नाम,

शिव आयेंगे तेरे काम।।

ॐ नमः शिवाय , ॐ नमः शिवाय

शिव के चरणों में मिलते है,

सारे तीरथ चारो धाम,

करनी का सुख तेरे हाथों,

शिव के हाथों में परिणाम,

शिव के हाथों में परिणाम,

सुबह-सुबह लें शिव का नाम,

शिव आयेंगे तेरे काम।।

ॐ नमः शिवाय , ॐ नमः शिवाय

शिव के रहते कैसी चिंता,

साथ रहे प्रभु आठों याम,

शिव को भजले सुख पायेगा,

मन को आएगा आराम,

मन को आएगा आराम,

सुबह-सुबह लें शिव का नाम,

शिव आयेंगे तेरे काम।।

ॐ नमः शिवाय , ॐ नमः शिवाय

सुबह सुबह ले शिव का नाम,

कर ले बन्दे यह शुभ काम,

सुबह-सुबह लें शिव का नाम,

शिव आयेंगे तेरे काम।।