भजन

शिव के धाम चलो रे

भोले बाबा करेंगे कमाल रे,

शिव के धाम चलो रे,

वक्त जीवन से कुछ तो निकाल रे,

शिव के धाम चलो रें।।

इन नयनों की प्यास बुझेगी,

मन की उलझन सब सुलझेगी,

उनसे कर लेना अपना सवाल रे,

शिव के धाम चलो रें।।

कर्मों की जंज़ीर कटेगी,

जन्म मरण की पीर मिटेगी,

नैया भव से तु अपनी निकाल रे,

शिव के धाम चलो रें।।

औघड़दानी है कैलाशी,

शम्भू है घट घट के वासी,

उनसे कह देना दिल का सब हाल रे,

शिव के धाम चलो रें।।

झोली सबकी भर देते है,

विपदा सारी हर लेते है,

वो तो रखते हैं सब का ख्याल रे,

शिव के धाम चलो रें।।

भोले बाबा करेंगे कमाल रे,

शिव के धाम चलो रे,

वक्त जीवन से कुछ तो निकाल रे,

शिव के धाम चलो रें।।