भजन

शिव के सिवा कहीं दिल ना लगाना

शिव के सिवा,

कहीं दिल ना लगाना,

नहीं तो पड़ेगा तुझे,

नहीं तो पड़ेगा तुझे,

आंसू बहाना,

शिव के सिंवा,

कहीं दिल ना लगाना।।

तर्ज – परदेसियों से ना।

जो शिव का गुणगान किया है,

सच्चा जीवन वो ही जिया है,

सच्चा जीवन वो ही जिया है,

सुमिरण के बल से तुझे,

सुमिरण के बल से तुझे,

मुक्ति है पाना,

शिव के सिंवा,

कहीं दिल ना लगाना।।

बचपन बिताया आज जवां है,

बीत गया अब समय कहाँ है,

बीत गया अब समय कहाँ है,

सोच समझ के,

सोच समझ के,

वक्त गंवाना,

शिव के सिंवा,

कहीं दिल ना लगाना।।

आया जहाँ से वही फिर है जाना,

वहां साथ जाए ना पैसा खजाना,

वहां साथ जाए ना पैसा खजाना,

पूछेगा तो क्या,

पूछेगा तो क्या,

करोगे बहाना,

शिव के सिंवा,

कहीं दिल ना लगाना।।

शिव के सिवा,

कहीं दिल ना लगाना,

नहीं तो पड़ेगा तुझे,

नहीं तो पड़ेगा तुझे,

आंसू बहाना,

शिव के सिंवा,

कहीं दिल ना लगाना।।

वीडियो / संगीत –

भजन डायरी यूट्यूब टीम