भजन

सारे जहाँ से तेरी महिमा न्यारी है शिव भजन

देवो का देव है तू भोला भंडारी है,

सारे जहाँ से तेरी महिमा न्यारी है,

सारे जहाँ से तेरी महिमा निराली है।।

तेरा कंठ नागो का दरबार है,

तेरे भाल चाँद को प्यार है,

सदियों से गंगा तूने,

सदियों से गंगा तूने,

जटा में उतारी है,

सारे जहाँ से तेरी महिमा निराली है,

सारे जहाँ से तेरी महिमा निराली है।।

जपे सारी दुनिया तेरे नाम को,

तू करता है भक्तों के हर काम को,

तेरे जैसा ना कोई,

तेरे जैसा ना कोई,

दाता हितकारी है,

Bhajan Diary Lyrics,

सारे जहाँ से तेरी महिमा निराली है,

सारे जहाँ से तेरी महिमा निराली है।।

देवो का देव है तू भोला भंडारी है,

सारे जहाँ से तेरी महिमा न्यारी है,

सारे जहाँ से तेरी महिमा निराली है।।

स्वर – साध्वी पूर्णिमा दीदी जी।