भजन

संग मेरे महाकाल है

न कोई डर न कोई फिकर,

और न कोई जंजाल है,

संग मेरे महाकाल है,

संग मेरे महांकाल हैं,

महाकाल के नाम से ही,

मेरा जीवन आज कमाल है,

संग मेरे महांकाल हैं,

संग मेरे महांकाल हैं।।

महाकाल है मेरे स्वामी,

और मैं इनका दास,

महाकाल के दास कभी भी,

रहते नहीं उदास,

ना कोई चिंता ना कोई भय,

और न दुखो का जाल है,

संग मेरे महांकाल हैं,

संग मेरे महांकाल हैं।।

वो अविनाशी घट घट वासी,

शम्भु मेरे महाकाल,

साथ में है जब महाकाल तो,

क्या ही बिगाड़े काल,

मृत्युंजय महाकाल को,

मन जपता अब हर हाल है,

संग मेरे महांकाल हैं,

संग मेरे महांकाल हैं।।

न कोई डर न कोई फिकर,

और न कोई जंजाल है,

संग मेरे महाकाल है,

संग मेरे महांकाल हैं,

महाकाल के नाम से ही,

मेरा जीवन आज कमाल है,

संग मेरे महांकाल हैं,

संग मेरे महांकाल हैं।।

Singer & Lyrics – Shubham Sen