भजन

ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय भजन

ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय,

ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय,

ओ भक्ता रे,

मल्लिकार्जुन जो जाये भवसागर तर जाये,

ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय।।

पार्वती माता यहाँ मल्लिका कहावे,

शिव अर्जुन भोले नाम धरावे,

जब से तुम कार्तिकेय रूठ गए,

पर्वत शैल छोड़ कहाँ चले गए,

ओ बंधू रे,

शिवजी उनको यहाँ पे ढूंढने आये,

ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय।।

सारा जग तेरी शरण में आये,

ज्योतिर्लिंग को शीश नवावे,

मन की मुरादे शिव पूरी करे,

भक्त जनो की झोली भोले भरे,

ओ बंधू रे,

दर्शन से इनके सोया भाग जग जाए,

ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय।।

तृष्णा का पानी तेरे पाँव पखारे,

कल कल क्र तेरे गुणगान गाये,

मस्तक पर तृष्णा जल गिरता रहे,

तृष्णा माँ शिव का अभिषेक करे,

ओ बंधू रे,

चंद्रावत राजा तुमको फूलो से सजाये,

ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय।।

ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय,

ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय,

ओ भक्ता रे,

मल्लिकार्जुन जो जाये भवसागर तर जाये,

ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय।।