भजन

ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय नरेंद्र चंचल भजन

ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय,

शिव शंभू का महामंत्र है, मुक्ति का उपाय,

ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय।।

जब-जब डोले जीवन नैया शिव की महिमा गाओ,

सारे जग के हैं वो रचैया शिव की शरण में आओ,

संकट आये कष्ट रुलाए जब जब जी घबराए,

ॐ नमः शिवाय, बोलो ॐ नमः शिवाय।।

सबसे प्यारे सबसे न्यारे बाबा भोले भाले हैं,

भांग धतूरे की मस्ती में रहते मस्त निराले हैं,

बम बम भोले कहते जाओ जो दम आए जाए,

ॐ नमः शिवाय, बोलो ॐ नमः शिवाय।।

आधा चंदा माथे सोहे गल सर्पों की माला,

तेजधारी के तेज से पाए सारा जग उजियाला,

डम डम डमरू बोले शिव का सातों सुर दोहराए,

ॐ नमः शिवाय, बोलो ॐ नमः शिवाय।।

विपदा छायी राम पे भारी शिव-शक्ति का जाप किया,

बजरंगी की शक्ति बनके राम का शिव ने साथ दिया,

रामेश्वर की पूजा करते राम यही फरमाये,

ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय।।

शिव शंभू का महामंत्र है, मुक्ति का उपाय,

ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय।।