भजन

मेरे भोलेनाथ जी साथ छोड़ना ना कभी

साथ छोड़ना ना कभी,

मेरे भोलेनाथ जी,

ज़िंदगी के साथ भी,

ज़िंदगी के बाद भी,

मन जो घबराये कभी,

थाम लेना हाथ जी,

ज़िंदगी के साथ भी,

ज़िंदगी के बाद भी।।

एक भरोसा एक सहारा,

भोलेशंकर

नाम तुम्हारा,

जो भी आया इस चौखट पर,

तुमने हरदम पार उतारा,

तेरी जटा में गंगा साजे,

गौरा तेरे संग बिराजे,

रखना मेरा ध्यान चाहे,

दिन हो चाहे रात जी,

ज़िंदगी के साथ भी,

ज़िंदगी के बाद भी।।

साँझ भी तू है भोर भी तू है,

इस सृष्टि का छोर भी तू है,

जीवन का अंकुर है तुझमें,

और प्रलय का शोर भी तू है,

देवों में तू देव निराला,

तू बाघंबर डम रूवाला,

मेरे महाकाल रखते,

भक्तों की लाज भी,

ज़िंदगी के साथ भी,

ज़िंदगी के बाद भी।।

शिव चरणों का ध्यान लगाऊँ,

भोले तेरी महिमा ग़ाऊँ,

जब इस तन से प्राण ये निकलें,

तुझको अपने पास ही पाऊँ,

मेरी हर एक भूल भुला के,

मुझको अपने गोद बिठा के,

करके दया मुझको देना,

मुक्ति की सौगात जी,

ज़िंदगी के साथ भी,

ज़िंदगी के बाद भी।।

साथ छोड़ना ना कभी,

मेरे भोलेनाथ जी,

ज़िंदगी के साथ भी,

ज़िंदगी के बाद भी,

मन जो घबराये कभी,

थाम लेना हाथ जी,

ज़िंदगी के साथ भी,

ज़िंदगी के बाद भी।।

Singer – Sheettal Paandey

Lyrics & Composition – Anil Sharma