भजन

मेरे भोले शंकर तू ही सत्य तू ही शिवम तू ही सुन्दरम

मेरे भोले शंकर,

तू ही सत्य तू ही शिवम,

तू ही सुन्दरम,

हो मेरे भोलें शंकर।।

तर्ज – तू मेरी ज़िन्दगी है।

तेरे दर के बाबा,

हम है भिखारी,

सब कुछ पाया पर ये,

मन है दुखारी,

तू ही एक साँचा जग में,

झूठी दुनिया सारी,

हो मेरे भोलें शंकर।।

तेरी माया का किसी ने,

पार न पाया,

कण कण में बाबा,

तू ही समाया,

छोड़ दुनिया सारी,

तेरे दर पे में आया,

हो मेरे भोलें शंकर।।

बैजनाथ बनकर के,

आगर में आया,

मालवा की धरती को,

स्वर्ग तूने बनाया,

जय हो भोलेनाथ तेरी,

जय हो बैजनाथ जी,

हो मेरे भोलें शंकर।।

मेरे भोले शंकर,

तू ही सत्य तू ही शिवम,

तू ही सुन्दरम,

हो मेरे भोलें शंकर।।

गायक – कालूसिंह जी यादव।

प्रेषक – प्रीतम यादव।

8120823027