भजन

महाकाल दीवानों का वासी है तू शमशानो का

महाकाल सरकार भोले,

काशी विश्वनाथ भोले,

वासी है तू शमशानो का,

महाकाल दीवानों का,

महाकाल मस्तानों का।।

नटराजन के रूप में,

महादेव करते तांडव भारी,

काल के भी काल,

बने महाकाल भोले शिव त्रिपुरारी,

देव है तू वरदानों का,

महाकाल दीवानो का,

महाकाल मस्तानों का।।

रूप अलबेला अघोरी सा,

है तन पर मृग की छाला,

मन को भाती है मेरे शंभू,

तेरी रुद्राक्ष की माला,

राजा तू जग के खजानों का,

महाकाल दीवानो का,

महाकाल मस्तानों का।।

हे नमो हर हर जटा शंकर,

मसानो में रहने वाले,

शिव हे गंगाधर प्रलय बनकर,

दुखों को हरने वाले,

मोड़े तू रुख तूफानों का,

महाकाल दीवानो का,

महाकाल मस्तानों का।।

देखो सभी हारे मगर,

काशी के वो नंदी नहीं हारे,

देते रहे हर पल गवाही वो,

यही हैं शिव जी हमारे,

काशी हुआ है दीवानों का,

महाकाल दीवानो का,

महाकाल मस्तानों का।।

महाकाल सरकार भोले,

काशी विश्वनाथ भोले,

वासी है तू शमशानो का,

महाकाल दीवानों का,

महाकाल मस्तानों का।।

Singer – Sindhu Baba