भजन

डमरू बजाते चले आना मेरे भोले बाबा

डमरू बजाते चले आना,

मेरे भोले बाबा,

मेरे भोले बाबा,

मेरे भोले बाबा,

डमरू बजातें चलें आना,

मेरे भोले बाबा।।

तर्ज – घर में पधारो गजानंद जी।

शीश भोले के चंदा सोहे,

चंदा सोहे हाँ चंदा सोहे,

जटा में गंगा लेके आए,

मेरे भोले बाबा,

डमरू बजातें चलें आना,

मेरे भोले बाबा।।

अंग भोले के भस्मी सोहे,

भस्मी सोहे भस्मी सोहे,

बाघंबर पहने हुए आए,

मेरे भोले बाबा,

डमरू बजातें चलें आना,

मेरे भोले बाबा।।

मैंने कहा था भोले,

गौरा को लाना,

गौरा को लाना गौरा को लाना,

कार्तिक गणेश भी ले आए,

मेरे भोले बाबा,

डमरू बजातें चलें आना,

मेरे भोले बाबा।।

मैंने कहा था भोले,

सावन में आना,

सावन में आना भोले सावन में आना,

कृपा बरसाते चले आना,

मेरे भोले बाबा,

डमरू बजातें चलें आना,

मेरे भोले बाबा।।

डमरू बजाते चले आना,

मेरे भोले बाबा,

मेरे भोले बाबा,

मेरे भोले बाबा,

डमरू बजातें चलें आना,

मेरे भोले बाबा।।