भजन

भोले तुमसे मिलने का सावन ही बहाना है

भोले तुमसे मिलने का,

सावन ही बहाना है,

दुनिया वाले क्या जाने,

मेरा रिश्ता पुराना है।।

नागेश्वर में ढूंढा तुम्हें,

रामेश्वर में पाया है,

महाकाल के

मंदिर में,

मेरे भोले का ठिकाना है।।

मंदिरों में ढूंढा तुम्हें,

शिवालय में पाया है,

सृष्टि के कण-कण में,

मेरे भोले का ठिकाना है।।

फूलों में ढूंढा तुम्हें,

कलियों में पाया है,

हरी बेल पत्तियों में,

मेरे भोले का ठिकाना है।।

सूरज में ढूंढा तुम्हें,

चंदा में पाया है,

तारों की चमचम में,

मेरे भोले का ठिकाना है।।

भोले तुमसे मिलने का,

सावन ही बहाना है,

दुनिया वाले क्या जाने,

मेरा रिश्ता पुराना है।।

Video / Music –

Bhajan Diary