भजन

भोले से तू लगा ले लगन हो जाएगा तू मस्त मलंग

भोले से तू लगा ले लगन,

हो जाएगा तू मस्त मलंग,

तू अधूरा है इसके बिना,

जैसे दिल के बिना धड़कन,

तू चल बम बम बोल,

मन से तू बोल मस्ती में डोल,

लागे नाही मोल।।

चार दिन की तेरी जिंदगी,

कर ले तू बोले से बंदगी,

करता क्यों माया माया है,

भूल गया क्यों आया है,

आकर कावर उठा ले,

तू चल बम बम बोल,

मन से तू बोल मस्ती में डोल,

लागे नाही मोल।।

भोले बाबा की माया है,

भोले का तुझ पर साया है,

जप ले भोले को बंदे तू,

तुझ पर भोले की छाया है,

थोड़ी सी भंग चढ़ा ले,

तू चल बम बम बोल,

मन से तू बोल मस्ती में डोल,

लागे नाही मोल।।

भोले से तू लगा ले लगन,

हो जाएगा तू मस्त मलंग,

तू अधूरा है इसके बिना,

जैसे दिल के बिना धड़कन,

तू चल बम बम बोल,

मन से तू बोल मस्ती में डोल,

लागे नाही मोल।।

गायक / प्रेषक – सुनील भाट।

(जूनियर प्रकाशमाली)

ब्यावर 97841 26357