भजन

भोले से जो प्रीत बढ़ाये सदा ही सुख पाये

भोले से जो प्रीत बढ़ाये,

सदा ही सुख पाये,

के पग पग राह दिखाए,

बाबा का प्यार दुलार,

बाबा का प्यार दुलार।।

तर्ज – मेरी दोस्ती मेरा प्यार।

भोले की

है महिमा अपार,

पूज रहा इन्हें संसार,

जो भी गुण गाये,

करे जय जयकार,

चरणों की सेवा पाये,

सदा ही मुस्काये,

के पग पग राह दिखाए,

बाबा का प्यार दुलार,

बाबा का प्यार दुलार।।

जिसके भी है मन में लगन,

करता है सदा जो सुमिरण,

हृदय में रहते है,

बाबा हरदम,

जो भोले की ज्योत जगाये,

प्रभु की किरपा पाये,

के पग पग राह दिखाए,

बाबा का प्यार दुलार,

बाबा का प्यार दुलार।।

साँसों के अपने ये तार,

बाबा से जोड़ होजा भव पार,

भगतो की अर्जी,

बाबा से बारमबार,

वो हमपे प्यार लुटाये,

और दर्श दिखाये,

के पग पग राह दिखाए,

बाबा का प्यार दुलार,

बाबा का प्यार दुलार।।

भोले से जो प्रीत बढ़ाये,

सदा ही सुख पाये,

के पग पग राह दिखाए,

बाबा का प्यार दुलार,

बाबा का प्यार दुलार।।

Singer – Vijay Soni Ji