भजन

आओ जयकारा लगाएं महाकाल का

आओ जयकारा लगाएं,

महाकाल का,

मेरे उज्जैन के राजा,

महाकाल

का,

मैं दीवाना हूँ,

कालों के काल का,

मेरे उज्जैन के राजा,

महाकाल का।।

तुम हो कालों के काल,

तेरी जय हो महाकाल,

तेरा रूप है विशाल,

तेरी जय हो महाकाल,

तेरी आंखे लाल लाल,

तेरी जय हो महाकाल,

तेरे लंबे लंबे बाल,

तेरी जय हो महाकाल,

सोहे मस्तक पे चंदा,

कमाल का,

मेरे उज्जैन के राजा,

महाकाल का।।

पावन शिप्रा का किनारा,

तेरी जय हो महाकाल,

माता हरसिद्धि का द्वारा,

तेरी जय हो महाकाल,

बैठे चिंतामन गणेश,

तेरी जय हो महाकाल,

हरते भक्तों के कलेश,

तेरी जय हो महाकाल,

आओ दर्शन पाये,

गौरी लाल का,

मेरे उज्जैन के राजा,

महाकाल का।।

जहाँ बैठे मंगलनाथ,

तेरी जय हो महाकाल,

ये हे धरती माँ के लाल,

तेरी जय हो महाकाल,

काल भैरव विकराल,

तेरी जय हो महाकाल,

कहते काशी कोतवाल,

तेरी जय हो महाकाल,

हर हुक्म बजाये महाकाल का,

मेरे उज्जैन के राजा,

महाकाल का।।

आओ जयकारा लगाएं,

महाकाल का,

मेरे उज्जैन के राजा,

महाकाल का,

मैं दीवाना हूँ,

कालों के काल का,

मेरे उज्जैन के राजा,

महाकाल का।।

Singer – Nitin Ji Bagwan

Lyrics – Ganesh Ji Rajput

8720060464