भजन

आज महाकाल की शादी है

आज महाकाल की शादी है,

आज महांकाल की शादी हैं,

गोरा मैया बनी दुल्हनिया,

सजे बाराती है,

आज महांकाल की शादी हैं।।

देखे – आज भोलेनाथ की शादी है।

दिन है खूबसूरत,

बड़ा शुभ लग्न मुहूर्त,

देखो क्या गजब सजे हैं,

भोले के सारे भगत,

भोले के सारे भगत,

खुशी से झूम हैं सब,

मिला गोरी को शंकर,

कैसे संजोग मिले हैं,

गौरी को मिल गया भोला,

हो हो हो,,

मैया गोरी से मेरे,

भोले नाथ की शादी है,

आज महाकाल की शादी हैं।।

डमा डम डमरू बाजे,

भोले के साथी नाचे,

गगन से फूल बरसे,

चांद दर्शन को आए,

चांद दर्शन को आए,

सारे देवता मिलकर के,

भोले बाबा को सजाये,

भोला नंदी पर चढ़ के,

गोरा को लेने आए,

हो हो हो,,

मां हरसिद्धि से मेरे,

महाकाल की शादी है,

आज महाकाल की शादी हैं।।

आज महाकाल की शादी है,

आज महांकाल की शादी हैं,

गोरा मैया बनी दुल्हनिया,

सजे बाराती है,

आज महांकाल की शादी हैं।।

गायक – लक्ष्य गुप्ता।

संगीत – प्रियांशु वर्मा और शुभ भटनागर।