भजन

ये जीवन तेरे हवाले महाकाल डमरू वाले

महाकाल डमरू वाले,

भोलेनाथ डमरू वाले,

ये जीवन तेरे हवाले,

महाकाल डमरू वाले।।

तर्ज – गोपाल मुरलिया वाले।

एक मैं हूँ कभी,

शुक्रिया ना किया,

एक तुम हो जो,

रहमत किए जा रहे,

एक मैं हूँ खता पे,

खता कर रहा,

एक तुम हो जो,

माफी दिए जा रहे,

मैंने माना की मैं तो,

गुनहगार हूँ,

मैं गुनहगार हूँ मैं,

खतावार हूँ,

काम नेकी का कोई,

किया ही नहीं,

आप फिर भी सहारा,

दिए जा रहे।।

एक मैं हूँ सदा,

मांगता ही रहा,

एक तुम हो जो,

मांगा दिए जा रहे,

कोई तेरे दर से,

सवाली ना जाए,

सवाली जो आया,

वो खाली ना जाए,

आप से मेरे बाबा,

शिकायत ही क्या,

आप करुणा पे करुणा,

किए जा रहे।।

महाकाल डमरू वाले,

भोलेनाथ डमरू वाले,

ये जीवन तेरे हवाले,

महाकाल डमरू वाले।।

Singer – Chhappan Indori (Guru Maharaj)