भजन

शिव मेरी पूजा शिव मेरी बंदगी

शिव मेरी पूजा,

शिव मेरी बंदगी,

शिव के बिना कुछ ना,

है मेरी जिंदगी।।

तर्ज – गुरु मेरी पूजा।

शिव की ज्योति,

जब से जगी है,

व्यर्थ ये दुनियादारी,

लगने लगी है,

आदत हो गई,

भक्ति आनंद की,

शिव के बिना

कुछ ना,

है मेरी जिंदगी।।

जब भी गिरा हूँ,

शिव ने उठाया,

हर दुख में बाबा ने,

गले लगाया,

जीवन है शिव से,

शिव से अंत भी,

शिव के बिना कुछ ना,

है मेरी जिंदगी।।

प्रेम भाव से जो,

शिव को बुलाता,

पल भर में ही शिव को,

साथ है पाता,

अद्भुत है माया,

शिव आदि अनंत की,

शिव के बिना कुछ ना,

है मेरी जिंदगी।।

बैरी जगत में,

अपनों ने छोड़ा,

हार कर दिल ने शिव से,

नाता है जोड़ा,

संगति भा गई,

सच्चिदानंद की,

शिव के बिना कुछ ना,

है मेरी जिंदगी।।

शिव मेरी पूजा,

शिव मेरी बंदगी,

शिव के बिना कुछ ना,

है मेरी जिंदगी।।

Singer / Lyricist – Yashika Mishra