भजन

शंकर है मतवाले

नंदी पे असवार शंभू,

शंकर है मतवाले,

भूतो के है संग में रहते,

गले में नाग काले,

भस्म रमियाँ भोले के है,

सारे खेल निराले,

ॐ नमः शिवाय,

ॐ नमः शिवाय।।

त्रिलोकी के स्वामी शंकर,

सबसे बड़े महान,

जिनसे चलती सृष्टि सारी,

अदभुद जिनका ज्ञान,

धूनी रमाते भस्म रमाते,

कर देते कल्याण,

ॐ नमः शिवाय,

ॐ नमः शिवाय।।

ब्रह्मा विष्णु पूजे जिनको,

ऐसे है दरवेश,

बाघम्बर पहने शिव भोले,

अलग है जिनका वेश,

त्रिनेत्र शिव भोले के है,

अदबुध जिनका भेष,

ॐ नमः शिवाय,

ॐ नमः शिवाय।।

नीलकंठ त्रिपुरारी शंकर,

तुम हो मणि महेश,

विपदा सबकी दूर है करते,

देवो के महादेव,

‘शिवम’ भी तेरे गुण है गाए,

काटो सभी कलेश,

ॐ नमः शिवाय,

ॐ नमः शिवाय।।

नंदी पे असवार शंभू,

शंकर है मतवाले,

भूतो के है संग में रहते,

गले में नाग काले,

भस्म रमियाँ भोले के है,

सारे खेल निराले,

ॐ नमः शिवाय,

ॐ नमः शिवाय।।

Singer & Lyricist – Shivam Sanatani

8814000016