भजन

ओ भोले नाथ जी तेरा द्वार बड़ा चंगा भजन

ओ भोले नाथ जी,

तेरा द्वार बड़ा चंगा,

ओ महादेव जी,

तेरा द्वार बड़ा चंगा,

सिर पर सोहे भोले,

सदा मात गंगा,

ओ भोलें नाथ जी,

तेरा द्वार बड़ा चंगा।।

कैलाशो के वासी,

महादेव त्रिपुरारी,

डम डम डमरू बोले,

नंदी की सवारी,

चिलम लगाओ भोला,

पियो सदा भंगा,

ओ भोलें नाथ जी,

तेरा द्वार बड़ा चंगा।।

द्वार तेरे जो भी आया,

खाली ना जावे,

सारा ब्रम्हांड तेरे,

आगे सर झुकावे,

मस्त मलंगा भोला,

भस्मी लगावत अंगा,

ओ भोलें नाथ जी,

तेरा द्वार बड़ा चंगा।।

भोले के भक्त होते,

सबसे निराले,

जय महाकाल भोले,

डमरूवा वाले,

‘लहरु’ ये गाता शंकर,

तेरे सदा रंग में रंगा,

ओ भोलें नाथ जी,

तेरा द्वार बड़ा चंगा।।

ओ भोले नाथ जी,

तेरा द्वार बड़ा चंगा,

ओ महादेव जी,

तेरा द्वार बड़ा चंगा,

सिर पर सोहे भोले,

सदा मात गंगा,

ओ भोलें नाथ जी,

तेरा द्वार बड़ा चंगा।।

स्वर – लेहरुदास जी वैष्णव।

Upload By – Prince Yadav

8233248145