भजन

मेरा भोला महान इनको पुजे जहान भजन

मेरा भोला महान,

इनको पुजे जहान,

करता है भक्तो की रखवाली,

तू तीन लोक का माली,

ओ भोले बाबा,

तीन लोक का माली।।

भक्त में शिव है,

शिव में भक्ति,

शिव के नाम में है,

अजब सी शक्ति,

विष को कंठ में धारने वाला,

शांत किन्ही महाकाली,

तू तीन लोक का माली,

ओ भोले बाबा,

तीन लोक का माली।।

मन मन्दिर में,

जपू तेरी माला,

भोले नाथ तेरा रूप विशाला,

मैं तो सिमरू तुझको देवा,

बन के आया सवाली,

तू तीन लोक का माली,

ओ भोले बाबा,

तीन लोक का माली।।

तेरी भक्ति में,

ऐसे रम जाऊ,

कण कण में भोले तुझको पाऊ,

सुबह शाम नाम तेरा जो लेवे,

हरी हो जाए सुखी डाली,

तू तीन लोक का माली,

ओ भोले बाबा,

तीन लोक का माली।।

तेरी भक्ति का,

वर दे मुझको,

‘लोहरा मामराज’ ध्यावे तुझको,

मोतीदास जैसा गुरू मै पाऊ,

सदा रहे तेरी लाली,

तू तीन लोक का माली,

ओ भोले बाबा,

तीन लोक का माली।।

मेरा भोला महान,

इनको पुजे जहान,

करता है भक्तो की रखवाली,

तू तीन लोक का माली,

ओ भोले बाबा,

तीन लोक का माली।।

गायक लेखक – मामराज लोहरा।

+919587163476