भजन

मैं फिर से हरिद्वार में आ गया भजन

तेरा जादू भोले बाबा,

ऐसा

सर पे छा गया,

मैं फिर से हरिद्वार में आ गया,

मैं फिर से हरिद्वार मे आ गया।।

जब भी भोले बाबा मैं,

कभी उदास हो जाता हूँ,

तुझसे मिलने को बाबा,

दौड़ा दौड़ा आता हूँ,

संग लेकर भक्तो की टोली,

गाड़ी भर करके आ गया,

मैं फिर से हरिद्वार मे आ गया।।

घर से मैं हरिद्वार तक,

हरिद्वार से नीलकंठ,

चैन नही आता है बाबा,

तेरे दर्शन करने तक,

रूप तेरा ये भोले बाबा,

इन नैनो को भा गया,

मैं फिर से हरिद्वार मे आ गया।।

मैं आऊ हर बार जी,

संग लेकर परिवार जी,

कावड़ तेरी लाने को,

हर बार रहु तैयार जी,

मैं नाचू मस्ती में ऐसे,

जैसे सावन आ गया,

मैं फिर से हरिद्वार मे आ गया।।

तेरा जादू भोले बाबा,

ऐसा सर पे छा गया,

मैं फिर से हरिद्वार में आ गया,

मैं फिर से हरिद्वार मे आ गया।।

Singer / Upload – Praveen Rock

9278832252