महाकाल रटते रटते मेरी उम्र बीत जाए
महाकाल रटते रटते,
मेरी उम्र बीत जाए,
उसे कल क्या सताए,
जो तुम्हारा ध्यान लगाए,
महांकाल रटतें रटतें,
मेरी उम्र बीत जाए।।
तर्ज – तुझे प्यार करते करते।
तेरा नाम भोले शंकर,
जिसने भी ले लिया है,
हर एक बला टली है,
झोली को भर दिया है,
जिस पर नजर करो तुम,
भोले वो जीत जाए,
महांकाल रटतें रटतें,
मेरी उम्र बीत जाए।।
जी भर के तुमको देखूं,
यही मेरे मन को भाये,
भूलूं मैं इस जहां को,
जब सामने तू आए,
हो जाऊं ऐसा पागल,
मुझे होश ही ना आए,
महांकाल रटतें रटतें,
मेरी उम्र बीत जाए।bd।
मेरे जैसे होंगे लाखों,
तुमसा कोई नहीं है,
मेरी जिंदगी के मालिक,
तेरा प्यार बंदगी है,
तुझे इस कदर मैं चाहूं,
तू मुझेसे रिझ जाए,
महांकाल रटतें रटतें,
मेरी उम्र बीत जाए।bd।
हारे का साथ देकर,
तुमने मुझे जिताया,
मुझे राह से उठाकर,
जीना मुझे सिखाया,
कैसे वह डूब जाए,
नाव जिसकी तू चलाएं,
महांकाल रटतें रटतें,
मेरी उम्र बीत जाए।।
महाकाल रटते रटते,
मेरी उम्र बीत जाए,
उसे कल क्या सताए,
जो तुम्हारा ध्यान लगाए,
महांकाल रटतें रटतें,
मेरी उम्र बीत जाए।।