भजन

महाकाल को जपता चल

महाकाल को जपता चल,

लेके महाकाल की मस्ती,

तू बम बम जपता चल,

लेके महाकाल की मस्ती,

तू हर हर जपता चल,

लेके महाकाल की मस्ती।।

महाकाल बस मेरा है,

शमशानो में डेरा है,

मुर्दो को गले लगाता है,

दिल उनका कितना गहरा है,

महाकाल को भजता चल,

लेके महाकाल की मस्ती।।

आदि अनादि है शिव योगी,

रूप अनोखा है शिव योगी,

सर्पो की गले में माला है,

शीश तुम्हारे गंगा जल,

महाकाल को भजता चल,

लेके महाकाल की मस्ती।।

महाकाल को जपता चल,

लेके महाकाल की मस्ती,

तू बम बम जपता चल,

लेके महाकाल की मस्ती,

तू हर हर जपता चल,

लेके महाकाल की मस्ती।।