भजन

महाकाल आई सवारी सजी उज्जैन नगरिया प्यारी

सजी उज्जैन नगरिया प्यारी,

महाकाल आई सवारी,

महाकाल आयी सवारी,

महाकाल आयी सवारी,

सजी उज्जैन नगरिया प्यारी,

महाकाल आयी सवारी।bd।

देखे – महाकाल की बस्ती में।

फूलों से सज रही है,

उज्जैन की गलियां गलियां,

शिव भक्तों के दिल की,

खिल रही है कलियाँ कलियाँ,

सब झूम रहे नर नारी,

सब झूम रहे नर नारी,

सजी उज्जैन नगरिया प्यारी,

महाकाल आयी सवारी।bd।

कोई डम डम डमरू बजाए,

कोई बजाए ढोल और तासा,

कोई शंभू शंभू पुकारे,

कोई शिव में है रम जाता,

और आरती गाए पुजारी,

और आरती गाए पुजारी,

सजी उज्जैन नगरिया प्यारी,

महाकाल आयी सवारी।bd।

महाकाल के द्वारे देखो,

शिव भक्तों की है टोली,

कोई अर्जी लगा रहा है,

कोई बोले बम बम भोले,

‘शहनाज’ जाए बलिहारी,

‘शहनाज’ जाए बलिहारी,

सजी उज्जैन नगरिया प्यारी,

महाकाल आयी सवारी।bd।

सजी उज्जैन नगरिया प्यारी,

महाकाल आई सवारी,

महाकाल आयी सवारी,

महाकाल आयी सवारी,

सजी उज्जैन नगरिया प्यारी,

महाकाल आयी सवारी।bd।

Singer / Lyrics – Shahnaaz Akhtar