भजन

कावड़ लाऊंगा मैं भोले तेरी कावड़ लाऊंगा

कावड़ लाऊंगा,

मैं भोले तेरी कावड लाऊंगा,

आऊंगा मैं भी अबकी बार,

ओ भोले तेरी कावड लाऊंगा।।

दूर से आया हूं,

मैं भोले

बड़ी दूर से आया हूं,

ओ भोले मेरा,

कर दे तू बेड़ा पार,

के मैं बड़ी दूर से आया हूं।।

नाम जपूं तेरा,

मैं हर पल नाम जपूं तेरा,

के मुझ पर,

है तेरा उपकार,

मैं हर पल नाम जपूं तेरा।।

शरण में आया हूं,

मैं भोले तेरी शरण में आया हूं,

छोड़के अपना घर और बार,

मैं भोले तेरी,

शरण में आया हूं।।

दर्श दिखा दे न,

ओ भोले मुझे दर्श दिखा दे न,

करूं मैं विनती बारम्बार,

ओ भोले मुझे,

दर्शन दिखा दे न।।

बिगड़ी बना दे न,

ओ भोले मेरी बिगड़ी बना दे न,

जपूं मैं नाम तेरा हर बार,

ओ भोले मेरी बिगड़ी बना दे न।।

कावड़ लाऊंगा,

मैं भोले तेरी कावड लाऊंगा,

आऊंगा मैं भी अबकी बार,

ओ भोले तेरी कावड लाऊंगा।।

गायक / प्रेषक – आनन्द साँवरिया।

6396273131