भजन

कर दो दुखियो का दुःख दूर ओ बाघम्बर वाले

कर दो दुखियो का दुःख दूर,

ओ बाघम्बर वाले,

कर दो प्रभुजी बेड़ा पार,

शिव शंकर भोले।।

कोई चढ़ावे शिव जी जल की धारा,

कोई चढ़ावे कच्चा दूध,

ओ बाघम्बर वाले,

कर दो प्रभुजी बेड़ा पार,

ओ शिव शंकर भोले।।

केसर चंदन बेल की पत्तियां,

चावल चढ़ाऊँ फल फूल,

ओ बाघम्बर वाले,

कर दो प्रभुजी बेड़ा पार,

ओ शिव शंकर भोले।।

आक धतूरा शिव जी भोग लगत है,

भांग चढ़ाऊँ भरपूर,

ओ बाघम्बर वाले,

कर दो प्रभुजी बेड़ा पार,

ओ शिव शंकर भोले।।

नन्दी रे गण असवार ओ शिव जी,

हाथ लिए है त्रिशूल,

ओ बाघम्बर वाले,

कर दो प्रभुजी बेड़ा पार,

ओ शिव शंकर भोले।।

गोरे तन पर भस्मी रमावे,

गल सर्पो का हार,

ओ बाघम्बर वाले,

कर दो प्रभुजी बेड़ा पार,

ओ शिव शंकर भोले।।

बाये अंग माता गिरिजा बिराजे,

संग में कार्तिक गणेश,

ओ बाघम्बर वाले,

कर दो प्रभुजी बेड़ा पार,

ओ शिव शंकर भोले।।

कंचन थाल कपूर की बाती,

आरती करें नर नार,

ओ बाघम्बर वाले,

कर दो प्रभुजी बेड़ा पार,

ओ शिव शंकर भोले।।

सेवा न जानु बाबा पूजा न जानू,

जानू सदाशिव रो नाम,

ओ बाघम्बर वाले,

कर दो प्रभुजी बेड़ा पार,

ओ शिव शंकर भोले।।

रामदेव आया शरण तुम्हारी,

भोले शरण पड़े की रखो लाज,

ओ बाघम्बर वाले,

कर दो प्रभुजी बेड़ा पार,

ओ शिव शंकर भोले।।

अर्जी हमारी भोले मर्जी तुम्हारी।

अर्जी को कर दो मन्ज़ूर,

ओ बाघम्बर वाले,

कर दो प्रभुजी बेड़ा पार,

ओ शिव शंकर भोले।।

कर दो दुखियो का दुःख दूर,

ओ बाघम्बर वाले,

कर दो प्रभुजी बेड़ा पार,

ओ शिव शंकर भोले।।

गायक – रामदेव आचार्य।

7023305555