भजन

कालो के काल की जय हो महाकाल की भजन

कालो के काल की,

जय हो महाकाल की,

गौरा के प्राणनाथ,

दीन के दयाल की,

कालों के काल की,

जय हो महाकाल की।।

देवों के देव मेरे,

जय हो महादेव की,

तीनो देव त्रिगुणपति,

जय हो त्रिदेव की,

उज्जैन के राजा मेरे,

जय हो महाकाल की

कालों के काल की,

जय हो महाकाल की।।

रामेश्वर महादेव,

जय हो महेश की,

विश्वेश्वर उमापति,

जय हो उमेश की,

भाव सहित भक्ति करूं,

कालों के काल की,

कालों के काल की,

जय हो महाकाल की।।

संग मां हरसिद्धि बैठी,

मैया गणेश की,

दर्शन से इनकी पाएं,

भक्ति महेश की,

जय हो बाबा काल भैरव,

काली के लाल की,

कालों के काल की,

जय हो महाकाल की।।

कालो के काल की,

जय हो महाकाल की,

गौरा के प्राणनाथ,

दीन के दयाल की,

कालों के काल की,

जय हो महाकाल की।।

Singer / Upload – Krishna Rajput

9826286076

https://youtu.be/mG3vd_O_8_k