भजन

जय महाकाल तेरी है महिमा अपार

जय महाकाल जय महांकाल,

तेरी है महिमा अपार,

जग में बड़ा बाबा तेरा है नाम,

जय हो तेरी भूत नाथ,

जग में बड़ा बाबा तेरा है नाम,

जय हो तेरी भूत नाथ।।

कल क्या हो जाए किसको खबर,

दुनिया की नही है खबर,

ये जिन्दगी एक लंबा सफर,

पल भर के सब हमसफर,

चार दिन के सब मेहमान यहां,

फिर है बाबा तेरा नाम,

चार दिन के सब मेहमान यहां,

फिर है बाबा तेरा नाम,

जय महांकाल जय महांकाल,

तेरी है महिमा अपार।।

हँसते हुए तेरे द्वारे पे सब,

झूम झूम के आ जायेंगे,

जलती हुई भस्मी से प्रभु,

आरती करा जायेगे,

अरे भस्मी की बस,

रह जायेगी बस राख,

जय हो तेरी भूत नाथ,

जय महांकाल जय महांकाल,

तेरी है महिमा अपार।।

जय महाकाल जय महांकाल,

तेरी है महिमा अपार,

जग में बड़ा बाबा तेरा है नाम,

जय हो तेरी भूत नाथ,

जग में बड़ा बाबा तेरा है नाम,

जय हो तेरी भूत नाथ।।

गायक – मयंक अग्रवाल।

+91 9340168755

https://youtu.be/fSQ441xnwW0