भजन

जपले भोले जी का नाम ॐ नमः शिवाय

जपले भोले जी का नाम,

ॐ नमः शिवाय,

ॐ नमः शिवाय बोलो,

ॐ नमः शिवाय,

जपलें भोले जी का नाम,

ॐ नमः शिवाय।।

तर्ज – कान्हा रे कान्हा ओ प्यारे।

कैलाशी काशी का वासी,

बाबा डमरू वाला,

अंग भभूती भस्म रमाए,

गल सर्पों की माला,

भंगिया घोटे सुबहो शाम,

ॐ नमः शिवाय,

जपलें भोले जी का नाम,

ॐ नमः शिवाय।।

सब देवों में महादेव हैं,

जाने दुनिया सारी,

द्वार तिहारे हरदम आवे,

लाखों नर और नारी,

बनते सबके बिगड़े काम,

ॐ नमः शिवाय,

जपलें भोले जी का नाम,

ॐ नमः शिवाय।।

सांचे मन से जो कोई ध्यावे,

होते वारे न्यारे,

दीन दुखी को गले लगाते,

भोले देव हमारे ,

बाल मंडल का पैगाम,

ॐ नमः शिवाय,

जपलें भोले जी का नाम,

ॐ नमः शिवाय।।

जपले भोले जी का नाम,

ॐ नमः शिवाय,

ॐ नमः शिवाय बोलो,

ॐ नमः शिवाय,

जपलें भोले जी का नाम,

ॐ नमः शिवाय।।

– गायक एवं प्रेषक –

गिरधर जी महाराज।

https://youtu.be/eF1d_Qun19U