भजन

हमको तो बस भोलेनाथ चाहिए

जन्मों जन्म का साथ चाहिए,

हमको तो बस भोलेनाथ चाहिए,

हमको तो बस भोले नाथ चाहिए,

हमको तो बाबा भूतनाथ चाहिए,

जन्मों जन्म का साथ चाहिए,

हमको तो बस भोले नाथ चाहिए।bd।

तर्ज – दुनिया चले ना श्री राम के।

सारे जगत का मालिक तू,

मेरे सुख दुख से वाकिफ तू,

सर पे हमेशा तेरा हाथ चाहिए,

हमको तो बस भोले नाथ चाहिए,

जन्मों जन्म का साथ चाहिए,

हमको तो बस भोले नाथ चाहिए।bd।

ऊंचे पर्वत पे क्यों बैठे हो,

भक्तों से बाबा क्या रूठे हो,

होती रहनी मुलाकात चाहिए,

हमको तो बस भोले नाथ चाहिए,

जन्मों जन्म का साथ चाहिए,

हमको तो बस भोले नाथ चाहिए।bd।

धन दौलत ना चाहूं बाबा,

भक्ति तेरी मांगू बाबा,

तेरी कृपा की बरसात चाहिए,

हमको तो बस भोले नाथ चाहिए,

जन्मों जन्म का साथ चाहिए,

हमको तो बस भोले नाथ चाहिए।bd।

‘उर्मिल’ ने ये ठान लिया,

भोले तुझे अपना मान लिया,

तेरी सेवा हमें दिन रात चाहिए,

हमको तो बस भोले नाथ चाहिए,

जन्मों जन्म का साथ चाहिए,

हमको तो बस भोले नाथ चाहिए।bd।

जन्मों जन्म का साथ चाहिए,

हमको तो बस भोलेनाथ चाहिए,

हमको तो बस भोले नाथ चाहिए,

हमको तो बाबा भूतनाथ चाहिए,

जन्मों जन्म का साथ चाहिए,

हमको तो बस भोले नाथ चाहिए।bd।

Singer – Saurabh & Keshav Madhukar

Lyricist – Pradeep Urmil Ji