है धन्य तेरी माया जग में ओ दुनिया के रखवाले
है धन्य तेरी माया जग में,
दोहा – नमामि शंकर,
नमामि हर हर,
नमामि देवा महेश्वरा,
नमामि पारब्रह्म परमेश्वर,
नमामि भोले दिगम्बर।।
है धन्य तेरी माया जग में,
ओ दुनिया के रखवाले,
शिव शंकर डमरू वाले,
शिव शंकर भोले भाले,
शिव शंकर डमरू वाले,
शिव शंकर भोले भाले।।
तर्ज – जहाँ डाल डाल पर सोने की।
जो ध्यान तेरा धरले मन में,
वो जग से मुक्ति पाए,
(भोले, भोले, भोले, भोले)
भव सागर से उसकी नैया,
तू पल में पार लगाए,
बाबा पल में पार लगाए,
संकट में भक्तों को पड़कर,
तू भोले आप संभाले,
शिव शंकर डमरू वाले,
शिव शंकर भोले भाले,
शिव शंकर डमरू वाले,
शिव शंकर भोले भाले।।
है कोई नहीं इस दुनिया में,
तेरे जैसा वरदानी,
(भोले, भोले, भोले, भोले)
नित सुमिरण करते नाम तेरा,
सब संत ऋषि और ज्ञानी,
बाबा संत ऋषि और ज्ञानी,
ना जाने किस पर खुश होकर,
तू क्या से क्या दे डाले,
शिव शंकर डमरू वाले,
शिव शंकर भोले भाले,
शिव शंकर डमरू वाले,
शिव शंकर भोले भाले।।
त्रिलोक के स्वामी होकर भी,
क्या औघड़ रूप बनाए,
(भोले, भोले, भोले, भोले)
कर में डमरू त्रिशूल लिए,
और नाग गले लिपटाए,
भोले नाग गले लिपटाए,
तुम त्याग के अमृत पीते हो,
नित प्रेम से विष के प्याले,
शिव शंकर डमरू वाले,
शिव शंकर भोले भाले,
शिव शंकर डमरू वाले,
शिव शंकर भोले भाले।।
तप खंडित करने कामदेव,
जब इन्द्र लोक से आया,
(हरिॐ, हरिॐ, हरिॐ, हरिॐ)
और साध के अपना कामबाण,
तुझ पर वो मुर्ख चलाया,
भोले मुर्ख चलाया,
तब खोल तीसरा नैन भसम,
उसको पल में कर डाले,
शिव शंकर डमरू वाले,
शिव शंकर भोले भाले,
शिव शंकर डमरू वाले,
शिव शंकर भोले भाले।।
जब चली कालिका क्रोधित हो,
खप्पर और खड़ग उठाए,
(हरिॐ, हरिॐ, हरिॐ, हरिॐ)
तब हाहाकार मचा जग में,
सब सुर और नर घबराए,
सब सुर और नर घबराए,
तुम बीच डगर में सो कर,
शक्ति देवी की हर डाले,
शिव शंकर डमरू वाले,
शिव शंकर भोले भाले,
शिव शंकर डमरू वाले,
शिव शंकर भोले भाले।।
अब दृष्टि दया की भक्तो पर,
हे डमरू धर कर देना,
(भोले, भोले, भोले, भोले)
‘शर्मा’ और ‘लख्खा’ की झोली,
भोले शंकर भर देना,
भोले शंकर भर देना,
अपना ही बालक जान हमें भी,
चरणों में अपना ले,
शिव शंकर डमरू वाले,
शिव शंकर भोले भाले,
शिव शंकर डमरू वाले,
शिव शंकर भोले भाले।।
दोहा – नमामि शंकर,
नमामि हर हर,
नमामि देवा महेश्वरा,
नमामि पारब्रह्म परमेश्वर,
नमामि भोले दिगम्बर।।
है धन्य तेरी माया जग में,
ओ दुनिया के रखवाले,
शिव शंकर डमरू वाले,
शिव शंकर भोले भाले,
शिव शंकर डमरू वाले,
शिव शंकर भोले भाले।।
Singer – Lakhbir Singh Lakkha Ji
Writer – Ram Lal Ji Sharma