भजन

गौरा मेहंदी लगाओ भजन

मेरी भोले से हो गई बात,

लेके

आयेंगे वो बारात,

गौरा मेहंदी लगाओ,

ओ गौरा मेंहदी लगाओ।।

गरुड़ सवारी विष्णु चले है,

विष्णु चले संग ब्रह्मा चले है,

और नारद भी आयेंगे साथ,

गौरा मेंहदी लगाओ,

ओ गौरा मेंहदी लगाओ।।

हाथी न घोड़े न होगी सवारी,

भूतों प्रेतों की पलटन है सारी,

होगी नंदी गणों की बारात,

गौरा मेंहदी लगाओ,

ओ गौरा मेंहदी लगाओ।।

भोले की जटा में रहती है गंगा,

हाथों में डमरू मस्तक पे चंदा,

वो तो नंदी पे होंगे सवार,

गौरा मेंहदी लगाओ,

ओ गौरा मेंहदी लगाओ।।

देखो बाराती कैसे निराले,

पीते है भर भर भांगिया के प्याले,

वो तो घोटा लगाएं दिन रात,

गौरा मेंहदी लगाओ,

ओ गौरा मेंहदी लगाओ।।

भोले की आ गई देखो सवारी,

पिया मिलन की आ गई बारी,

अब तो फेरे भी होंगे सात,

गौरा मेंहदी लगाओ,

ओ गौरा मेंहदी लगाओ।।

मेरी भोले से हो गई बात,

लेके आयेंगे वो बारात,

गौरा मेहंदी लगाओ,

ओ गौरा मेंहदी लगाओ।।

Singer / Upload – Priya Sajan

8168935277