भजन

बिगड़ी किस्मत को बनाना शिव भोले का काम है भजन

बिगड़ी किस्मत को बनाना,

शिव भोले

का काम है,

रोते को पल में हसाना,

शिव भोले का काम है,

बिगडी किस्मत को बनाना,

शिव भोले का काम है,

रोते को पल में हसाना,

शिव भोले का काम है।।

तर्ज – दिल ही दिल में ले लिया।

किस पे कब खुश होंगे भोले,

जानता कोई नहीं,

फूल पतझड़ में खिलाना,

शिव भोले का काम है,

बिगडी किस्मत को बनाना,

शिव भोले का काम है।।

रास्ता मुश्किल हो कितना,

गिरने देते है नहीं,

राहों पे चलना सीखना,

शिव भोले का काम है,

बिगडी किस्मत को बनाना,

शिव भोले का काम है।।

शिव की किरपा नित्य बरसे,

बंदे इस संसार में,

‘देवेंद्र’ को अपना बनाना,

शिव भोले का काम है,

बिगडी किस्मत को बनाना,

शिव भोले का काम है।।

बिगड़ी किस्मत को बनाना,

शिव भोले का काम है,

रोते को पल में हसाना,

शिव भोले का काम है,

बिगडी किस्मत को बनाना,

शिव भोले का काम है,

रोते को पल में हसाना,

शिव भोले का काम है।।

Singer / Lyrics – Devendra Pathak Ji