भजन

भोले भंडारी सुनो विनती हमारी भजन

भोले भंडारी सुनो विनती हमारी,

रखलो भक्तों की बात,

लेके गौरा मैया साथ,

बाबा दर्शन दो दर्शन दो,

भोलें भंडारी सुनो विनती हमारी।।

तर्ज – कौन दिशा में लेके।

पूजा नहीं जाने हम सेवा नहीं जाने,

विनती करलो स्वीकार,

होके नंदी पे सवार,

बाबा दर्शन दो दर्शन दो,

भोलें भंडारी सुनो विनती हमारी।।

गंगाजल से भोले तुम्हे स्नान कराए,

लाए फूल बेल पात,

स्वीकारो भोले नाथ,

बाबा दर्शन दो दर्शन दो,

भोलें भंडारी सुनो विनती हमारी।।

धन दौलत गाडी बंगला ना मांगे,

मांगू बस तेरा प्यार,

प्रभु आओ एक बार,

बाबा दर्शन दो दर्शन दो,

भोलें भंडारी सुनो विनती हमारी।।

तुमसा ना दानी कोई जग में है दाता,

भरे सबके जो भंडार,

भव से बेड़ा करे पार,

बाबा दर्शन दो दर्शन दो,

भोलें भंडारी सुनो विनती हमारी।।

आस लेके आए बाबा दर पे तुम्हारे,

बाबा बालक मैं नादान,

करूँ तेरा गुणगान,

बाबा दर्शन दो दर्शन दो,

भोलें भंडारी सुनो विनती हमारी।।

‘अमर’ पुकारे बाबा देरी ना लगाओ,

मिले दर्शन जो तुम्हारे,

हो जाए मेरे वारे न्यारे,

बाबा दर्शन दो दर्शन दो,

भोलें भंडारी सुनो विनती हमारी।।

भोले भंडारी सुनो विनती हमारी,

रखलो भक्तों की बात,

लेके गौरा मैया साथ,

बाबा दर्शन दो दर्शन दो,

भोलें भंडारी सुनो विनती हमारी।।

स्वर – चेतना।

https://youtu.be/72J-81E8cz8