भजन

भोले बाबा का रूप बड़ा आला है भजन

भोले बाबा का रूप बड़ा आला है,

सभी देवों में देव ये निराला है,

अगड़ बम बम बगड़ बम बम,

बम शिव लहरी,

भोलें बाबा का रूप बड़ा आला है,

सभी देवों में देव ये निराला है।।

तर्ज – मेरे हाथो में नौ नौ।

कहलाते हो तुम महाकाल भोले,

तेरे हाथों में त्रिशूल डमरु सोहे,

तेरे गले में सर्पों की माला है,

सभी देवों में देव ये निराला है,

भोलें बाबा का रूप बड़ा आला है,

सभी देवों में देव ये निराला है।।

मृगछाला और भस्मी तुमने तन पे ओढ़े,

तेरे मस्तक पर तो चंद्रमा सोहे,

तेरी जटा में गंगा की धारा है,

सभी देवों में देव ये निराला है,

भोलें बाबा का रूप बड़ा आला है,

सभी देवों में देव ये निराला है।।

करके नंदी सवारी आ जाओ भोले,

अपने भक्तों को दर्श दिखाओ भोले,

तुमने भक्तों का कभी ना दिल दुखाया है,

सभी देवों में देव ये निराला है,

भोलें बाबा का रूप बड़ा आला है,

सभी देवों में देव ये निराला है।।

भोले बाबा का रूप बड़ा आला है,

सभी देवों में देव ये निराला है,

अगड़ बम बम बगड़ बम बम,

बम शिव लहरी,

भोलें बाबा का रूप बड़ा आला है,

सभी देवों में देव ये निराला है।।

लेखक / प्रेषक – उमेश मुलेवा।

6261240737