भजन

भगवान शिव के 108 नाम

भगवान शिव के 108 नाम,

नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय,

हे शिव, शंकर, हे कैलाशी,

हे प्रलयंकर, हे अविनाशी,

हे गंगाधर, घटघट वासी,

नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय।।

काल के काल, कपाली, महेशा,

करुणावतार, सर्वज्ञ, हमेशा,

अज, अनादी, हे अशुतोषा,

नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय।।

पाशविमोचन, अर्धनारीश्वर,

भग्तवत्सल, श्मशानेश्वर,

भुजंगभूषण, अवधूतेश्वर,

नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय।।

उग्र, कपर्दी, हर, नागेश्वर,

शम्भु, रुद्र, हरिहर, ईश्वर,

जगदव्यापी, शाश्वत, रामेश्वर,

नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय।।

अन्धकारसुरसुदन, त्रिलोचन,

कृपानिधि, हे भग्तभयमोचन,

हे महामंगल, हे विरोचन,

नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय।।

हे त्रिपुरान्तक, भस्मधराय,

हे स्वारमयी, देव, डमरूधराय,

हे अनन्त, विद्यावरदाय,

नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय।।

वीरभद्र, त्रिदेव, त्रिमूर्ति,

नीलकंठ, सशस्त्राक्ष, भूतपति,

ललाटाक्ष, मृगपानी, प्रजापति,

नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय।।

हे शुद्धविग्रह, हे शिधेश्वर,

परशुहस्थ, भगवान, नटेश्वर,

अनेकात्मा, सात्विक, परमेश्वर,

नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय।।

तेजपुंज, तारक, नंदीश्वर,

कामदहनाय, महाकालेश्वर,

अम्बिकानाथ, हे भीमाशंकर,

नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय।।

तांडवप्रिय, उमानाथ, तन्त्रेश्वर,

कर्मयोगी, सोमनाथ, मंत्रेश्वर,

आदिनाथ, शितिकंठ, सुरेश्वर,

नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय।।

हे योगेश्वर, दक्षिणमुखाय,

चंद्रशेखर, सदाशिवाय,

हे महादेव, त्र्यम्बकेश्वराय,

नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय।।

हे गिरिजापति, हे घृष्णेश्वर,

व्योमकेश, प्रभु, हे विश्वेश्वर,

विश्वनाथ, मृत्युंजय, महेश्वर,

नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय।।

निराकार, त्रिनेत्र, जटाधर,

हे गिरीश, बैद्यनाथ, सर्वेश्वर,

पिनाकहस्त, अघोरी, दिगंबर,

नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय।।

अमृतमय, शिवाप्रिय, अनीश्वर,

हे केदार, त्रिशूलधर, शशिशेखर,

पशुपतिनाथ, हे ॐकारेश्वर,

नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय।।

हे परमात्मा, हे वरदायक,

भगतों के तुम सदासहायक,

अम्बरीष पूजे, हे जगनायक,

नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय।।

लेखन – अम्बरीष कुमार।

9327754497

गायक – सुदर्शन कुमार।

9323310925