भजन

बम बम भोला भोला मेरा भोला बड़ा डमरू वाला

बम बम भोला भोला,

मेरा भोला बड़ा डमरू वाला,

सर से बहती है गंगा की धारा,

बम बम भोंला भोंला,

बम बम भोंला भोंला।।

अपने त्रिशूल पर,

एक नगरी बनाई तूने,

प्यारे भक्तों के लिए,

काशी बनाई तूने,

संग रहता है सबसे निराला,

मेरा भोला बड़ा डमरू वाला,

बम बम भोंला भोंला,

बम बम भोंला भोंला।।

आया एक जोगी अपनी,

धूनी रमाने वाला,

धतूरा भांग और,

गांजे का लगाने वाला,

रहे भूतों के संग में अकेला,

मेरा भोला बड़ा डमरू वाला,

बम बम भोंला भोंला,

बम बम भोंला भोंला।।

आया जो दर पर उसके,

दुख दर्द लेकर के,

हरे वो कष्ट पल भर में,

अपने भक्तों के,

सुन लेता है डमरु वाला,

मेरा भोला बड़ा डमरू वाला,

बम बम भोंला भोंला,

बम बम भोंला भोंला।।

बम बम भोला भोला,

मेरा भोला बड़ा डमरू वाला,

सर से बहती है गंगा की धारा,

बम बम भोंला भोंला,

बम बम भोंला भोंला।।

गायक / प्रेषक – नितिन साहू।

8720050949