भजन

बैठे है भोले बाबा सब कुछ संभाल लेंगे

बैठे है भोले बाबा,

सब कुछ संभाल लेंगे।

दोहा – आपकी कृपा से भोले,

दुनिया में जी रहा हूं मैं,

तुम्हारे नाम के प्याले को,

दिन रात पी रहा हूं मैं,

इस दुनिया में मेरे,

कोई काम नहीं होते,

अगर जग में मेरे,

महाकाल नहीं होते।

आएगा काल भी तो,

महाकाल टाल देंगे,

बैठे है भोले बाबा,

सब कुछ संभाल लेंगे,

बैठे हैं मेरे बाबा,

सब कुछ संभाल लेंगे।।

तर्ज – मुझे इश्क़ है तुझी से।

जलने दो जो भी अपनी,

किस्मत से जल रहे है,

खुशियां मनाओ संग में,

महाकाल चल रहे है,

कैसी भी होगी मुश्किल,

वो सारी टाल देंगे,

बैठे हैं मेरे बाबा,

सब कुछ संभाल लेंगे।।

सांसों की माला

जिस पर,

जपता हूं नाम तेरा,

हिम्मत बना है मेरी,

बाबा ये धाम तेरा,

तूफान से भी नैया,

वो ही निकाल देंगे,

बैठे हैं मेरे बाबा,

सब कुछ संभाल लेंगे।।

आएगा काल भी तो,

महाकाल टाल देंगे,

बैठे हैं भोले बाबा,

सब कुछ संभाल लेंगे,

बैठे हैं मेरे बाबा,

सब कुछ संभाल लेंगे।।